March 17, 2026 1:40 am

एमएसपी से अधिक भाव पर बिक रहा किसानों का गेहूं, क्रय केंद्रों पर छाया सन्नाटा 

अपर जिला सहकारी अधिकारी ने पीसीएफ केंद्रों का किया निरीक्षण
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने माना कि क्रय केंद्रों पर नहीं लाया जा रहा गेहूं
हरदोई। अपर जिला सहकारी अधिकारी मंसाराम के साथ क्रय एजेंसी पीसीएफ के क्रय केंद्र पर साधन सहकारी समिति लिमिटेड खितौली, चकौती विकासखंड भरखनी का निरीक्षण किया गया। क्रय केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। क्रय केंद्र पर अब तक कुल 303 कुंटल गेहूं क्रय किया जा सका है।सारा भुगतान भी पीसीएफ द्वारा कर दिया गया है।
निरीक्षण के समय केंद्र पर उपस्थित कृषकों रानू अग्निहोत्री पुत्र स्वर्गीय उमाकांत, शिव प्रकाश पुत्र रामप्रकाश एवं धीरेंद्र पाल सिंह पुत्र शंकर बक्स सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि गांव के समस्त कृषकों का गेहूं सरकारी भाव से अधिक दामों पर बिका है। अधिक दामों पर बिकने के कारण केंद्रों पर कोई भी किसान अपना गेहूं नहीं लाना चाहता है। कृषको ने बताया कि 26 अप्रैल को अल्लाहगंज मंडी शाहजहांपुर के व्यापारी गांव से 210 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से गेहूं खरीद कर ले गए हैं। अधिक मूल्य व नकद भुगतान के कारण किसान अपना गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं ले जा रहे हैं।
ऐजा फार्म पर भी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। केंद्र प्रभारी नूर मोहम्मद ने बताया कि अभी तक यहां पर केवल 208 कुंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। केंद्र पर उपस्थित कृषको नायब सिंह, हरकरतार सिंह और बलतेज सिंह ने बताया कि कृषकों को नकद मूल्य के साथ-साथ एमएसपी से अधिक गेहूं का भाव मिल रहा है तो क्रय केंद्रों पर कौन किसान ले जाने को तैयार होगा। खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में भी इसी प्रकार का जिक्र किया गया है जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह निश्चित हो चला है कि क्रय केंद्रों पर खरीदारी नहीं हो पाएगी क्योंकि एमएसपी से अधिक मूल्य व नकद धनराशि मिल रही है यही नहीं, दूसरे जिले के व्यापारी आकर अधिक दाम पर गांव से ही गेहूं खरीद कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को खरीद के लिए ध्यान देना चाहिए और किसानों से एमएसपी पर गेहूं खरीद करने के लिए गांव गांव जाकर व्यवस्था करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें