January 29, 2026 4:10 pm

नमक सोडियम हमारे शरीर के लिए अति लाभकारी-डॉ राजेश मिश्रा

हरदोई।नमक (सोडियम) मानव शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है। नमक हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, इसके साथ-साथ शरीर के अंगों से दिमाग तक सूचनाओं का आदान-प्रदान करने में सहायता करता है। मांसपेशियों को सही से काम करने में भी नमक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
शहीद उद्यान स्थित कायाकल्पकेन्द्रम् के संस्थापक व सीनियर नेचरोपैथ डॉ राजेश मिश्र ने बताया कि एक वर्ष से उनके लिये पकायी गयी दाल-सब्जियों में नमक का प्रयोग नहीं किया गया। बताया २८ अप्रैल २०२१ से उन्होंने लवण शून्य दाल-सब्जियों व सलाद का सेवन किया, जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ है। बताया वे इस काल में हरी सब्जियों के सलाद के साथ में एलोवेरा का भी सेवन करते रहे, जिससे शरीर में सोडियम की मात्रा सामान्य बनी रही।
डॉक्टर मिश्र ने बताया चोट लगने के बाद चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वे कई महीने बिस्तर पर रहे। इस बीच उनका बीपी बढ़कर १८० हो गया था, जो नमक छोड़ने के चार महीने बाद सामान्य हो गया। कहा अब उनका स्वास्थ्य पहले जैसा ही अच्छा हो गया है।
डॉक्टर राजेश ने बताया कि लोगों को नमक का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। अत्यधिक मात्रा में लिया गया नमक विभिन्न रोगों का कारण बनता है। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोग अधिक नमक का सेवन कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है। कहा स्वस्थ व्यक्ति दिन भर में दो से पाँच ग्राम तक नमक का सेवन कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें