March 17, 2026 3:45 am

लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 12941 वादों का निस्तारण किया गयाः- अलका पांडे

हरदोई। जनपद न्यायालय हरदोई में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुरेंद्र सिंह – प्रथम एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद संजीव कुमार सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलका पांडे द्वारा बताया गया कि उक्त लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 12941 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें फौजदारी प्रकृति के 1879 वाद निस्तारित कर कुल रुपए 300590 का अर्थदंड वसूला गया। प्री-लिटिगेशन के तहत 10771 का निस्तारण कर रुपए 146408548 जमा कराए गए। उत्तराधिकार प्रकृति के वादों में 64 वादों का निस्तारण कर रुपए  23099001 के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए गए। प्रकीर्ण प्रकृति के 141 वाद निस्तारित किए गए। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में दांपत्य के मध्य सुलह समझौता कराकर वैवाहिक प्रकृत के कुल 58 वाद निस्तारित किए गए। कुटुंब न्यायालय में दांपत्य के मध्य सुलह समझौता कराकर वैवाहिक प्रकृति के कुल 06 वाद  प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किए गए। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 16 वादों का निस्तारण किया गया। स्थाई लोक अदालत हरदोई में 01वाद का निस्तारण किया गया।  शासन स्तर से विभिन्न प्रकृति के 9350 वाद निस्तारित किए गए। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा 26 वादों का निस्तारण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें