March 16, 2026 11:05 pm

मुख्य विकास अधिकारी ने आत्म निर्भर गौशाला सकाहा का निरीक्षण किया

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना द्वारा 28 जून, 2022 को विकास खण्ड बावन के अन्तर्गत कराये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम उनके द्वारा ग्राम अनेग बेहटा के आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केन्द्र पर सारिका सिंह, सुपरवाईजर, सुधा शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका एवं 14 बच्चे उपस्थित थे। विभिन्न पंजिकाओं का अवलोकन करने पर टीकाकरण पंजिका में मात्र उन महिलाओं एवं बच्चों का नाम था, जिनका टीकाकरण हुआ है, निर्देष दिये गये कि ग्राम के टीकाकरण हेतु पात्र सभी महिलाओं बच्चों का अंकन उक्त पंजिका में किया जाये ताकि टीकाकरण हेतु छूटे हुए लाभार्थियों की समीक्षा कर उनका टीकाकरण कराया जा सके। केन्द्र पर गर्भवती महिला कल्पना पत्नी शिवराम की गोद भराई का कार्यक्रम भी केन्द्र पर सम्पन्न हुआ। आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा सभी रजिस्टर बनाये गये थे, जिसके लिए उसकी प्रसंशा भी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की गयी।
       इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अमृत सरोवर कोर्रिया में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कार्य प्रगति बहुत ही मन्द पायी गयी, निर्देशित किया गया कि वर्षा ऋतु के दृष्टिगत पूर्ण क्षमता से निर्माण कार्य को कराया जाये और आगणन के अनुसार तथा अमृत सरोवर हेतु जारी निर्देशो के अनुसार पर्याप्त गहराई में मिट्टी खुदाई का कार्य कराया जाये और बन्धों पर मिट्टी का ठीक प्रकार से एकत्रीकरण किया जाये और साइड में वृक्षारोपण का कार्य भी कराया जाना है, जिसके लिए अग्रिम मृदा कार्य आदि की तैयारी तुरन्त करवा ली जाये।तदोपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने आत्म निर्भर गौशाला सकाहा का निरीक्षण किया। गौशाला को आत्म निर्भर बनाये जाने के उद्देश्य से संबंधित कृषि योग्य भूमि पर तैयारी की समीक्षा की गयी। इस दिशा में किया रहा प्रयास असंतोषजनक पाया गया। गौशाला के निकट बनाये जा रहे दो तालाबों का निरीक्षण किया गया। तालाबों से निकाली गई मिट्टी को बंन्धों पर बेतरतीव डाला गया था, जिसकी कुटाई भी नहीं की गयी थी साथ ही पानी के लिए इनलेट की व्यवस्था नहीं की गयी थी। निर्देश दिये गये कि यदि इन तालाबों में वर्षा का जल स्वतः एकत्र नहीं हो सकेगा तो संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी रिजवान के विरूद्ध तालाब निर्माण पर व्यय की गयी धनराशि को वसूल किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आत्म निर्भर गौशाला का कार्य पूर्ण होने तक ग्राम विकास अधिकारी रिजवान का माह जून, 2022 का  वेतन भी तत्काल प्रभाव से बाधित कर दिया गया।
          निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम बेहटा धीरा के निरीक्षण के समय कार्य बन्द था, निर्देश दिये गये कि कार्य को 15 दिन के अन्दर रनिंग ट्रैक, क्रिकेट ग्राउन्ड, बालीवाल ग्राउन्ड तथा ओपन जिम के साथ तैयार कर लिया जाये।
निरीक्षण के समय उपायुक्त, श्रम रोजगार प्रमोद सिंह चन्द्रोल, अधिशासी अभियंता, शारदा नहर अखिलेश गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, सहायक अभियंता, डीआरडीए राजेश कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, बावन रचना गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी बावन डा भूपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें