March 16, 2026 2:30 am

आर्यावर्त बैंक के शाखा प्रबंधक को दी गई भावभीनी विदाई

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई ।। आर्यावर्त बैंक शाखा बिलग्राम में कार्यरत शाखा प्रबंधक हरिप्रकाश जी का अतरौली स्थानांतरण होने पर उन्हें बैंक के स्टाफ सहित नगर व क्षेत्र के अध्यापकों ने उपहार देकर व माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी हरिप्रकाश बिलग्राम नगर की शाखा में एक वर्ष दस माह पहले पोस्ट हुए थे इस दौरान उन्होंने अपनी कार्य कुशलता और मीठी जुबान के चलते बैंक उपभोक्ताओं के दिलों में गहरी पैठ बना ली थी यही वजह है कि उनके स्थानांतरण की खबर सुनते ही लोग दौड़े चले आये उन्होंने जाते हुए स्टाफ को मशवरा दिया कि बैंक अधिकारी या कर्मचारी को चहिये कि वो कभी भी कस्टमर को काम के लिए बैंक के चक्कर न लगवाये हो सके तो एक ही बार में कार्य को खत्म करने पर जोर दे। ऐसे कार्य करने वाले लोग हमेशा लोगों के दिलों में रहते हैं। नव नियुक्त शाखा प्रबंधक ने कहा कि मै भी पूरी कोशिश करुंगा कि ग्रहकों को कोई भी दिक्कत न हो और उनका समय से कार्य हो। इस दौरान बैंक स्टाफ के नंदा डंगवाल शिवा यादव जितेन्द्र सिंह चंदेल आरडी सिंह विपिन यादव विजय शंकर शुक्ला सहित तमाम अध्यापकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें