March 17, 2026 3:56 am

4 दिनों तक महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

आरोपियों के चंगुल से छूटी महिला पहुंची फर्रुखाबाद के बहादुरपुर गांव

हरपालपुर हरदोई। । सहारनपुर जिले की रहने वाली एक विवाहिता के साथ थाना क्षेत्र के एक गांव मे बंधक बना कर 4 दिन तक गैंगरेप किया गया। महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव पहुंच गई। जहां ग्रामीणों की सूचना पर राजेपुर पुलिस ने महिला को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला को बेचने का मामला प्रकाश में आया है।
सहारनपुर जिले की एक विवाहित महिला बीते 16 अगस्त को बरेली जनपद स्थित अपने मायके से सहारनपुर मे ससुराल जा रही थी। तभी फर्रुखाबाद बस स्टॉप पर कुछ लोगों ने उसे बेहोशी की दवा सुंघाकर बंधक बना लिया।4 दिन तक हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मोर्चा गांव में रखकर उसके साथ बारी बारी से गैंगरेप किया। शुक्रवार की सुबह महिला के लिए किसी तरह निकलकर फर्रुखाबाद जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव पहुंच गई। ग्रामीणों की सूचना पाकर पहुंची राजेपुर पुलिस ने महिला को बरामद कर मामले की छानबीन की। फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नए क्षेत्राधिकारी अमरापुर के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। एसपी के मुताबिक 4 दिनों से महिला को बंधक बनाने की सूचना दी गई थी।
बुआ फूफा चाची के माध्यम से महिला को बेचने के लिए लाया गया था। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें