March 17, 2026 4:36 am

मातृ शक्ति का मेरे साथ जुड़ना मेरे राजनीतिक जीवन की बड़ी उपलब्धि-नितिन अग्रवाल

हरदोई। आज उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मातृ शक्ति अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि ये मेरे राजनीतिक कैरियर की बड़ी उपलब्धि है जिस प्रकार मातृ शक्ति का मेरे साथ जुड़ाव है।मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा चाहे कुछ भी हो जाए उनका मान सम्मान और उनका स्वाभिमान उनकी रक्षा वा सुरक्षा हमेशा करता रहूंगा जब तक मैं हूं.
हरदोई में आज एक होटल में मंत्री नितिन अग्रवाल ने मातृ शक्ति अभिनंदन समारोह का के दौरान तमाम महिलाओ का धन्यवाद ज्ञापित किया है. मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि मै इस कार्यक्रम के माध्यम से इन सबको धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे इस चुनाव में सड़क पर उतर कर मेरे लिए वोट मांगे. क्योंकि मेरे इस इस चुनाव में अनुभव किया कि जिस तरीके से हमारी मातृ शक्ति  ने अपना आशीर्वाद हमे दिया है और जो ऐतिहासिक जीत मुझे दिलाई है. जिस मेहनत से जिस लगन से उन्होंने मेरे चुनाव में घर घर जाकर प्रचार करने का काम किया है मैं धन्यवाद देना चाहता था, व्यक्तिगत रूप से उन सभी को मैंने इसी लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था कि मैं उनको धन्यवाद भी दूं और एक  बड़ी उपलब्धि भी मेरे लिए है कि जिस तरीके से हरदोई की मातृ शक्ति का जुड़ाव मेरे साथ सीधे तौर पर हुआ है ये मेरे राजनीतिक जीवन की बड़ी उपलब्धि मैं इसे मानता हूं और मैंने विश्वास दिलाया है कि जीवन में चाहे कुछ भी हो जाए उनका सम्मान और उनका स्वाभिमान उनकी रक्षा सुरक्षा हमेशा करता रहूंगा जब तक मैं हूं। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा भाजपा महिला जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता समाज सेवी चेतना शुक्ला समाजसेवी अनुराधा मिश्रा प्रियम मिश्रा अविनाश मिश्रा टिंकू त्रिवेदी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें