March 16, 2026 8:07 pm

शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई के निर्विरोध अध्यक्ष बने शकील अहमद

 

*कमरुल खान*

बिलग्राम हरदोई ।।ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जूनियर शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में पर्यवेक्षकों ने जूनियर शिक्षक संघ की बिलग्राम इकाई का चुनाव संपन्न कराया जिसमें शकील अहमद को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया उसके अलावा सभी पदों पर निर्विरोध कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।


ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित अधिवेशन में जिला अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ सुनीता त्यागी ने कहा कि शिक्षक एकता से ही शिक्षकों की आने वाली समस्याओं को सुलझाया जा सकता है सभी शिक्षकों को एकजुट रहना चाहिए और शिक्षकों की समस्याओं की आवाज उठानी चाहिए इस दौरान अध्यक्ष शकील अहमद महामंत्री अखिलेश कुमार कोषाध्यक्ष यतींद्र कन्नौजिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिवेदी उपाध्यक्ष रामशंकर वर्मा महिला उपाध्यक्ष रीता रानी मौर्य उपाध्यक्ष सुधीर कुमार व 6 संयुक्त मंत्री चुने गए जिसमे अखिलेंद्र कुमार अरविंद कुमार राठौर अतीक अहमद सिद्दीकी, सुभाष चंद्र आर्य,प्रियंका श्रीवास्तव, सारदा श्रीवास्तव, ऑडिटर आशुतोष कुमार,आए हुए निरीक्षक परितोष कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी नवनियुक्त अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे और उनकी मांगों को प्रमुखता से उठायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें