March 15, 2026 5:40 pm

अपूर्वा बनी सहायक चकबंदी अधिकारी परिवार में उत्सव सा माहौल

हरदोई।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा घोषित लोअर पीसीएस 2019 के परिणाम में हरदोई की अपूर्वा सिंह का चयन सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर हुआ है।परीक्षा का परिणाम आते ही पूरे घर मे खुशी का माहौल है।अपूर्वा ने अपने चयन का श्रेय माता पिता तथा गुरुजनों को दिया है।मूल रूप से शाहाबाद के ज्ञानपुरवा बूटामऊ की रहने वाली अपूर्वा दो भाई बहनों में छोटी हैं।अपूर्वा ने शुरूआती पढ़ाई हरदोई के वेणी माधव इंटर कॉलेज से तथा बाद में हरदोई के ही जीडीसी से बीएससी की पढ़ाई की। अपूर्वा की मां पूनम सिंह सीएचसी बावन में हेल्थ विजिटर के पद पर तथा पिता प्रशांत मोहन सिंह सीएचसी टड़ियावां में हेल्थ सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं।अपूर्वा की माँ पूनम सिंह ने बताया की शुरू से ही घर मे पढ़ाई लिखाई का माहौल रहा है बड़ा लड़का रक्षा मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात है जबकि अपूर्वा के बाबा विष्णु पाल सिंह हरदोई के प्रतिष्ठित आर आर इंटर कॉलेज में प्रवक्ता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें