March 16, 2026 10:30 pm

गाय को बचाने में बाइक पेड़ से टकराई,पुत्र की मौत,पिता घायल

हरपालपुर/हरदोई।अरवल थाना क्षेत्र के खैरूद्दीन पुर राजा साहब गांव के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक सवार पिता-पुत्र बबूल के पेड़ से टकरा गए। जिसमें पुत्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घायल पिता को आनन-फानन में एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।।अरवल थाना क्षेत्र के कुम्हारनपुरवा गांव निवासी राहुल 23 अपने पिता रामबरन 50 पुत्र रामेश्वर के साथ हरपालपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य करके सोमवार की रात वापस आ रहा था। तभी खैरूद्दीनपुर राजा साहब गांव के पास घने कोहरे के बीच गाय को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक बबूल के पेड़ से टकरा गई। जिससे राहुल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।वहीं घायल पिता को आनन-फानन में एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतक राहुल की 10 माह पूर्व उर्मिला के साथ शादी हुई थी। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अरवल छोटेलाल ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें