December 15, 2025 11:48 am

माघ मेले की हो रहीं तैयारियों का उपजिलाधिकारी ने लिया जायजा

बिलग्राम हरदोई ।।छिबरामऊ स्थित राजघाट पर माघ मेला लगा हुआ है। इसको लेकर उपजिला अधिकारी बिलग्राम राहुल कश्यप विश्वकर्मा,क्षेत्राधिकारी बिलग्राम सत्येंद्र सिंह और अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बिलग्राम के द्वारा संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने राजघाट पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। अब तक के हुए कार्यों को लेकर जानकारी की।और कहा कि माघ मेले में बेहतर व्यवस्थायें रखी जाएं। जिससे कि साधु संत और कल्पवासियों को कोई दिक्कत न हो सके। एवम मेला मार्गों पर दुकान लगाने वाले अतिक्रमण न करें। इसको लेकर उन्हें पहले से सूचित कर दिया जाए। जब अतिक्रमण नहीं होगा तो आवागमन में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। मेला क्षेत्र में साफ सफाई की स्थिति बहुत ही बेतहर रखी जाये । मेला खत्म होने तक साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।एसडीएम ने कहा कि साधु संतों के क्षेत्र बेहतर रहें। कल्पवासियों की व्यवस्थाओं पर गंभीरता दिखायी जाए, जिससे कि कोई दिक्कत न हो। शौचालय की साफ सफाई का भी पूरा ध्यान दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें