March 16, 2026 11:54 pm

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर समस्त पुलिसकर्मियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई

हरदोई।राष्ट्रीय मतदाता दिवस’के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा पुलिस कार्यालय हरदोई में शपथ-पत्र का वाचन कर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को मतदान के लिये शपथ दिलाई गयी।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में अधिकारी/कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुये अवगत कराया गया कि“भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। देश के नागरिको को लोकतंत्र की प्रणाली में से मिलने वाले अधिकारों में से सबसे बड़ा अधिकार मतदान का है इसलिए हमे मतदान के महत्व को समझना चाहिए और निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए और इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें