March 16, 2026 11:51 pm

एंटी रोमियो टीम ने परिषदीय स्कूलों की छात्राओं को गोष्ठी कर किया जागरूक

कछौना, हरदोई।कोतवाली कछौना की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में बालिकाओं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन की दिशा में जागरूक गोष्टी के माध्यम से जागरूक किया। विकासखंड कछौना के परिषदीय स्कूलों कमीपुर, झब्बू खेड़ा को मिशन शक्ति अभियान के तहत उनमें सुरक्षित परिवेश के लिए अपने अधिकारों को जानना आवश्यक है, बालिकाओं को गुड़ टच बैड टच के बारे में जानकारी दी, अपने साथ होने वाली अनहोनी घटनाओं को परिवार के लोगों से अवश्य बताएं, वही महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन 1090, यूपी 112, 181, 1076 व दामिनी हेल्पलाइन के बारे में अवगत कराया। योजनाओं व हेल्पलाइन के पंपलेट वितरित किए। गली मोहल्लों बाजारो सड़कों पर बेवजह घूमने वाले शोहदों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। वर्तमान समय में साइबर की घटनाओं में ज्यादा इजाफा हुआ है, किसी अनजान नंबर की लिंक न खोलें व ओटीपी न शेयर करें। अपनी महत्वपूर्ण जानकारी किसी अनजान से शेयर न करें। अगर साइबर फ्रॉड होता है, तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इस टीम में आरक्षी दीपावली, पूजा त्रिपाठी, प्रीति मौर्य, पूजा सिंह ,पल्लवी द्विवेदी व शिवानी कुमारी ने बालिकाओं को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें