March 16, 2026 9:16 pm

मधुमक्खियों के हमले से पिता पुत्र घायल , सीएचसी में भर्ती

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई । म्योरा मोड़ के पास साइकिल से अपने बेटे की बिलग्राम दवाई लेने जा रहे पिता पुत्र पर मधुमक्खियों ने हमला करके बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलग्राम कन्नौज रोड पर म्योरा मोड़ के पास साइकिल से जा रहे मल्लावां थाना क्षेत्र के तेरवाकुल्ली निवासी अयोध्या प्रसाद कुशवाहा व उनका पुत्र सूरज पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया जब तक दोनो पिता पुत्र कुछ समझ पाते तब तक मधुमक्खियों के झुण्ड ने दोनो को काट काट कर बुरी तरह घायल कर दिया मधुमक्खियों ने दोनों को संभलने का मौका नहीं दिया और हमले पर हमला करके बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया,
राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बिना देर किए तत्काल दोनो को बिलग्राम सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, सूचना मिलते ही परिजन सीधे अस्पताल पहुंचे ।
परिजनों ने बताया कि बिलग्राम के सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें