January 29, 2026 2:30 pm

बच्चों की सोच का दायरा बढ़ाना जरूरी-अपर पुलिस महानिदेशक विजिलेंस

यू.जे. इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान किया अवलोकन
कछौना/हरदोई। यू जे इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक विजिलेंस राजीव मल्होत्रा ने अवलोकन किया। जिसमें विद्यालय के नन्हे वैज्ञानिकों ने माडल जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण के मुद्दों को प्रदर्शित कर आमजनमानस को होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया।इसमें सोलर लाइट, सौरमंडल,ऑटो स्ट्रीट लाइट,जल संचयन आदि मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदूषण पर बच्चों के अंदर गहरी सोच पर अपर पुलिस महानिदेशक विजिलेंस काफी प्रभावित हुए।अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि बच्चों की सोच का दायरा बढ़ाना जरूरी है। यही भविष्य के इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक, अच्छे नागरिक बनकर देश के निर्माण में महती भूमिका निभाएंगे। बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में काफी होनहार बच्चे है, बच्चों को सदैव अपने मन की आवाज सुननी चाहिए। अपनी रूचि के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करना चाहिए। बच्चों का प्रस्तुतीकरण काफी अच्छा था। जल का हमारे जीवन में क्या महत्व है? जल के बिना जीवन संभव नहीं है। इसलिए हमें अपने घर व सार्वजनिक भवनों में जल संचयन की व्यवस्था अवश्य करनी चाहिये। कोविड-19 महामारी के दौरान बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से शिक्षण की जानकारी ली। वर्तमान परिवेश में होने वाले प्रदूषण का हमारे पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है? उसका मॉडल के माध्यम से चित्रण किया। भविष्य की तस्वीर पेश करते हुए मॉडल सिटी की कल्पना को मॉडल के माध्यम से परिकल्पना की। जिसमें हमें प्रदूषण मुक्त परिवेश को करना है। इलेक्ट्रिक, विद्युत का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना है। भविष्य में वाहन इलेक्ट्रिक से चलेंगे। हमारा कोई पद वह हमारा जीवन होना चाहिये। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को कैसे साफ-सुथरा कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक का प्रतिबंध से नगर को आदर्श बनाये जाने का मॉडल प्रस्तुत किया। यातायात नियमों के ज्ञान के लिए एक बेहतर मॉडल के चित्रण किये गए। जिससे बच्चों के मन मस्तिष्क में यातायात नियमों की जानकारी का समावेश हो सकें। विज्ञान हमें तकनीकी शक्ति देती है। अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आप की प्रदर्शनी काफी अच्छी है। विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने व वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य काफी महत्वपूर्ण हैं। लोगों ने बच्चों के प्रदर्शनी की काफी सराहना की। अपर पुलिस महानिदेशक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय प्रबंधन द्वारा नौनिहालों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक जगदीश गुप्ता, शिवम गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष उमा गुप्ता, रजनीश सिंह, श्रवण गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, भाजपा नेता सलिल दीक्षित, पुनीत गुप्ता, धीरज गुप्ता, तुलसी गुप्ता, सौम्या गुप्ता, रामखेलावन गुप्ता संरक्षक व्यापार मंडल, पूर्व प्रधान अर्जुन वर्मा, श्रमा आयुक्त अर्चना पाण्डेय सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ व अभिभावक, गणमान्य नागरिकों ने प्रदर्शनी का आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें