January 29, 2026 9:52 am

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक द्वारा पौधरोपण अभियान की हुई शुरुआत

धरती को हरा-भरा रखने एवं ग्लोबल वार्मिंग से बचाव हेतु प्रत्येक व्यक्ति करे पौधरोपण, साथ ही पौधे की सुरक्षा अत्यंत जरूरी*

*कछौना(हरदोई):* धरती को हरा-भरा करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा द्वारा पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज प्रांगण में पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से विकास की गति बढ़ रही है। सड़कों, भवनों के निर्माण में अंधाधुंध पेड़ों के कटान के कारण हमारा परिवेश एवं वातावरण प्रभावित ना हो इसलिए पौधारोपण करना व उसकी सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह अभियान तभी सफल होगा जब जन भागीदारी बढ़ेगी। वनों की उपयोगिता सभी को पता है। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमें पौधे लाभ पहुंचाते हैं। पौधों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। वन्यजीवों को फल, भोजन, लकड़ी शुद्ध व प्राप्त होती है। एक वृक्ष अपने जीवन काल में उतनी ऑक्सीजन देता है जितनी ऑक्सीजन की एक व्यक्ति को अपने जीवन काल में आवश्यकता होती है। पेड़ों के अंधाधुंध कटान से ग्लोबल वार्मिंग का दंश दुनिया झेल रही है परंतु पौधों को रोपित करने के बाद कोई सुरक्षा व निगरानी ना करने के कारण यह अभियान महज औपचारिकता तक सिमट कर रह जाता है। चंद दिनों बाद छुट्टा जानवर व देखरेख के अभाव में पौधे मौके से गायब मिलते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल, डीएफओ शशिकांत अमरेश, रेंजर विनय कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, महामंत्री शिवम मिश्रा, अनूप सिंह, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता शिवनारायण सिंह, वन दरोगा सुशील कुमार, कुंवर पाल सिंह, रोहित शर्मा, अशोक कुमार, राजेंद्र, चंद्र भारती, विधायक मीडिया प्रभारी अनुज गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी संदीप पांडे, हरिनाम सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें