March 15, 2026 1:48 pm

बिलग्राम, सड़क के बीचोंबीच गड्ढे में घुसा आटो पलटा, चालक गंभीर।

बिलग्राम हरदोई मार्ग एफसीआई गोदाम के पास सड़क के बीचो बीच बने गहरे गड्ढे में जाकर ई-रिक्शा पलट गया जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार ई रिक्शा चालक जावेद पुत्र छोटे 18 वर्ष निवासी एसडीएम कॉलोनी बिलग्राम अपने घर से चौराहा बिलग्राम आ रहा था अचानक उसका ई रिक्शा सड़क के बीच बने गड्ढे में चला गया और अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने ई रिक्शा चालक को आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद चालक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

लोगों का कहना कि हरदोई मार्ग एफसीआई गोदाम के पास सड़क पर बड़े और गहरे गहरे गड्ढों हो गये हैं जो बरसात में पानी से भर जाते हैं जिस कारण गड्ढों की गहराई का पता नही चल पाता है और वाहन चालक जब उन गड्ढों से अपनी गाड़ियों को निकालते हैं तो वो पलट जाते हैं जिससे अक्सर लोग घायल हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें