March 16, 2026 5:50 pm

जैसे ही भारत का तिरंगा चांद पर लहराया झूम के नाचे देशवासी

सांडी हरदोई ।। तिरंगा भव्य यात्रा निकालकर ढोल की धुन पर जमकर नाचे युवा भारत माता के नारों से गूंज उठा नगर 23 अगस्त को पूरे विश्व की निगाहें हमारे देश भारत पर थीं क्योंकि हमारा चंद्रयान 3 विक्रम चांद को छूने के लिए बेताब हो रहा था और देश का एक अनूठा इतिहास लिखने वाला था धीरे-धीरे वह पल आया और हमारा चंद्रयान इसरो के महान वैज्ञानिक एवं भारत सरकार के अथक प्रयासों के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक उतर गया जिसके कारण दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला हमारा देश पहला राष्ट्र बना पूरा विश्व भारत का लोहा मानने लगा है और अब सभी ने इस सपने को साकार करना शुरू कर दिया है कि भारत विश्व गुरु बनके रहेगा क्योंकि पूरे देश की व्यवस्था बिल्कुल सही दिशा में जा रही है और भारत का बच्चा-बच्चा अब अपनी जिम्मेदारी समझने लगा है चंद्रयान-3 कि इस महान सफलता से खुश होकर सांण्डी नगर के देश प्रेमी युवाओं ने एक भव्य तिरंगा यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ निकाली जिसमें युवाओं का जोश सातवें आसमान पर था भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से नगर गूंज रहा था यात्रा का प्रारंभ बस स्टॉप पर स्थित हनुमान मंदिर से होकर कोतवाली के पास होकर सांडी चुंगी आलू मिल नवाबगंज होते हुए माता मंगला शक्तिपीठ के दरबार में संपन्न हो गई बारिश होने के बावजूद भी युवा पूरे मन से भारत माता की सेवा में लगे रहे और सभी ने वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया चंद्रयान तिरंगा यात्रा के इस मौके पर भाजपा सांडी नगर मंडल संयोजक श्याम जी शर्मा, निषाद पार्टी जिला प्रवक्ता राम किशोर मस्ताना ,बूथ अध्यक्ष मनीराम ,पंकज दीक्षित ,व्यापारी पंकज गुप्ता, सम्राट कश्यप युवा मोर्चा से अध्यक्ष निखिल कुशवाह, आकाश तिवारी, समाजसेवी गगन तिवारी ,न्यू टेक कंप्यूटर सेंटर के प्रबंधक मनोज राठौर ,उमेश राठौर ग्रामीण मंडल से गोपेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें