March 15, 2026 9:35 pm

बिलग्राम: संपूर्ण समाधान दिवस में 68 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों ने किया त्वरित निस्तारण का वादा

बिलग्राम (हरदोई)। शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जो उपजिलाधिकारी एन राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व, पुलिस, विकास, सिंचाई, बिजली और पेयजल जैसी विभिन्न समस्याएं शामिल रहीं।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह, खंड विकास अधिकारी नीरज शर्मा के अलावा राजस्व, पुलिस, विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें अधिकांश राजस्व संबंधी विवाद, राशन वितरण और सड़क निर्माण की मांग प्रमुख थीं।उपजिलाधिकारी एन राम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने पुलिस संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह आयोजन जनता और प्रशासन के बीच संवाद का मजबूत माध्यम बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें