January 29, 2026 3:34 pm

कटियारी में बीरे यादव ने डॉ रामनोहर लोहिया की जयंती पर किया कार्यक्रम का आयोजन

हरपालपुर,हरदोई।कटियारी क्षेत्र के बरगदापुरवा गाँव मे सपा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया  की जंयती मनाई।

सपा  कार्यकर्ताओं ने 2022 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। क्षेत्र के बरगदापुरवा गांव में  मंगलवार को सपा के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे के आवास पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद किया। वीरे  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में जनपद में 72 सीटों में से 65 सीटों पर सपा की जीत दर्ज करने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में मौजूद माधौगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह पटेल ने 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आवाहन किया है।इस मौके पर अभय प्रताप सिंह गोलू,विवेक कुमार, हरि शंकर यादव, पंकज सिंह, प्रधान राम सागर यादव, छोटे सिंह, उदय वीर सिंह, राम रहीस, पप्पू अवस्थी,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें