January 16, 2026 12:50 pm

गंभीर कोरोना पीड़ित व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से एल-2 अस्पताल में भर्ती करायें- अपर मुख्य सचिव

कोरोना मरीजों से प्रतिदिन फोन पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करें-डिम्पल वर्मा
हरदोई।अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण/महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल/जनपद की नोडल अधिकारी डिम्पल वर्मा ने आज गांधी भवन में संचालित एकीकृत कोविड-19 कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होने एल-2 अस्पताल में भर्ती तथा होम आईसोलेसन कोरोना संक्रमितों के बारे में कम्प्यूटर में फीड एवं रजिस्टर से मिलान कर देखा तथा कोरोना संक्रमितों से फोन पर वार्ता कर उनका हाल जाना तथा दवाओं की उपलब्धता आदि के बारे में भी जानकारी ली।उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी डा सूर्यमणि त्रिपाठी को निर्देश दिये, नगरीय एवं गांव स्तर की निगरानी समितियों को सक्रिय करें तथा आशा व आंगनबाड़ी के अतिरिक्त गावं में गठित युवक मंगल दल को निगरानी समिति में जोड़ कर उनसे भी गांव के कोरोना पीड़ित लोगों के बारे में प्रतिदिन जानकारी प्राप्त करें। नोडल अधिकारी ने कहा कि होम आईसोलेसन कोरोना संक्रमितों को आशाओं के माध्यम से मेडिकल किट एवं अन्य आवश्यक दवायें आदि उनके घर पर भेजें तथा क्षेत्र की आशा व आंगनबाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से पीड़ित व्यक्तियों के बारे में जानकारी रखें तथा गंभीर कोरोना पीड़ित व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से एल-2 अस्पताल में भर्ती करायें और कोरोना टेस्टिंग प्रतिदिन अधिक से अधिक करायें।
उन्होने निरीक्षण के दौरान कन्ट्रोल रूम में कोरोना मरीजों की तबियत आदि की जानकारी करने लगाये गये सभी टेबल पर उपस्थित कर्मचारियों से कहा कि एल-2 अस्पताल में भर्ती एवं होम आसोलेशन कोरोना मरीजों से प्रतिदिन फोन पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें तथा संबंधित एमओआईसी से संपर्क कर समय पर मरीजों को आशाओं के माध्यम से मेडिकल किट आदि उपलब्ध करायें। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, उप जिलाधिकारी सौरभ दुबे, एसओसी चकबंदी बीएन उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राय आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें