March 16, 2026 10:39 pm

6 महीने की कठोर मेहनत व प्रशिक्षण के बाद पुलिस में मिलता है कार्य प्रणाली का अवसर-अनिल यादव

141 रिक्रूट आरक्षियों को दीक्षांत परेड के बाद दिलाई गई शपथ
हरदोई। पुलिस लाइन ग्राउंड में पासिंग आउट परेड में 141 रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई गई।पासिंग आउट परेड की सलामी अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल यादव ने ली।
हरदोई की पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में उत्तीर्ण हुए रिक्रूट आरक्षियों को पासिंग आउट परेड के दौरान कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई।इस दौरान बेहतरीन खाकी वर्दी में नजारा देखते ही बनता था। 6 महीने के कठिन परिश्रम के बाद जवान ड्यूटी करने के लिए तैयार हो गए हैं। यह क्षण सभी जवानों के लिए बेहतरीन और भावुक कर देने वाला था।
हरदोई के पुलिस लाइन में बेहतरीन खाकी वर्दी में 6 महीने की अथक ट्रेनिंग के बाद तैयार हुए पुलिसकर्मी है जिन्हें हरदोई के पुलिस लाइन ग्राउंड में उच्च अधिकारियों के सामने पासिंग आउट परेड और उसके बाद ड्यूटी पर कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के नियमों का पूर्णतया पालन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल कुमार यादव ने परेड में आए सभी रिक्रूट को उनके जीवन की शुभकामनाएं देते हुए ड्यूटी के प्रति ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि  अथक परिश्रम बात  पुलिस की सेवा में  कार्य करने का अवसर मिलता है  यह महत्वपूर्ण है कि पहले कम पढ़े लिखे जवान पुलिस में भर्ती होते थे किंतु अब  शिक्षित नौजवान,नई ऊर्जा के साथ इस जीवन संघर्ष में  सफल होते हैं।इस अवसर पर अप अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव, क्षेत्राधिकारी लाइन विकास जायसवाल समेत जनपद के क्षेत्राधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें