March 16, 2026 4:47 am

पाली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए

पाली/हरदोई।अलीगढ़ घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए पाली पुलिस एक्शन मूड में नजर आ रही है। रविवार की देर शाम  पुलिस  ने  छापेमारी  कर  एक महिला के कब्जे से 10 लीटर कच्ची के साथ शराब  बनाने  के उपकरण बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए महिला को जेल भेज दिया।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हलका इंचार्ज सुखपाल ने अपने हमराही कांस्टेबल भगत सिंह, महिला कांस्टेबल शालिनी तोमर के साथ थाना क्षेत्र के भोरापुर गांव में छापेमारी कर श्यामवती पत्नी रामपाल अवैध शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब के अलावा शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए जिसके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए महिला को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें