February 13, 2026 7:12 am

जनता पर मंहगाई का बोझ डालकर अपनी जेबें भर रही मोदी सरकार: आशीष सिंह

हरदोई। हरदोई कांग्रेस ने पेट्रोल पम्प पर धरना प्रदर्शन किया।शहर के हरदोई तहसील के पास स्थित पेट्रोल पम्पों के सामने पेट्रोल, डीजल,व खाद्य पदार्थों की मंहगाई पर मोदी सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि महामारी के दौरान मोदी सरकार जनता पर मंहगाई का बोझ डालकर अपनी जेबें भर रही है। महामारी से जूझती मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर जनता से दो लाख 74 हजार करोड़ रुपये टैक्स वसूला।जो गरीब जनता के साथ अन्याय है। इस पैसे पूरे भारत को मुफ्त वैक्सीन, सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट, सभी राज्यों में एम्स अस्पताल, व 25 करोड़ गरीब परिवारों के खाते में 6000 रु की मदद भेजी जा सकती थी, पर जनता तो खाली हाथ ही रही, पूंजीपतियों के लाखों करोडों के ऋण माफ कर दिए गए।शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि डीजल पेट्रोल के साथ साथ आम आदमी से सरसों के तेल के दामों को बढ़ाकर लूटने का खेल हो रहा है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने कहा कि फिर भी जनता पर मंहगाई की मार क्यों है।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमरेंद्र शर्मा ने कहा कि महामारी के इस दौर में जनता की जेबें खाली करके अपना खजाना भर रही हुकूमत को जनता पंचायत चुनाव की भाँति ही सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें