March 18, 2026 8:19 am

क्षेत्रीय विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

कछौना/हरदोई।क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सिनेशन प्रोग्राम का निरीक्षण किया। वैक्सीन कोल्ड रूम भी देखा। वैक्सीन लगवाने आए लोगों से बात की। वैक्सीनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कोविड-19 वैश्विक महामारी है। सरकार से निपटने के लिए जंग चल रही है। लोगों में फैली भ्रांतियों के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। कोविड-19 के बचाव में वैक्सीन कारगर है। गांव-गांव कैंप लगाए जा रहे हैं। अब कैम्प में जाकर टीकाकरण करवा सकते हैं। तीसरी लहर से पहले सभी का टीकाकरण होना है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर व खड़ी झाड़ी देखकर तत्काल सफाई व्यवस्था करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य का पहला सूत्र स्वच्छता है। बिना स्वच्छता के बेहतर स्वास्थ्य की कल्पना नहीं की जा सकती है। स्थानीय नागरिकों की शिकायत थी महिला डॉक्टर नियमित रूप से नहीं आती हैं। जिसके कारण गर्भवती महिलाओं का सही इलाज नहीं हो पाता है। संबंधित स्टाफ व आशा बहुएं प्राइवेट अस्पताल में रिफर कर देते हैं। जहां पर मरीज का जमकर आर्थिक शोषण किया जा सकता है। प्राइवेट अस्पताल इसके बदले में आशा बहुओं को सुविधा शुल्क देते हैं। एक पूरा आशा बहुओं का गिरोह चल रहा है। जिससे गरीब आम जनता के साथ प्राइवेट अस्पताल लूटकर रहे हैं। महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एचसीएल फाउंडेशन ने लाखों रुपए की अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करा दी, परन्तु रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण मशीन को धूल खा रही है। सरकार की मंशा पर जिम्मेदार पानी फेर रहे हैं। विधायक ने महिला डॉक्टर को नियमित रूप से उपस्थित सुनिश्चित कराने का संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की पूरी सूरत बदलने के लिए प्रयासरत हैं। स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाना सरकार का लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें