January 20, 2026 11:29 am

अट्ठारह वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत

कछौना(हरदोई): कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम समसपुर में एक युवती ने शनिवार सांयकाल घर में संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने पड़ोसी पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को समसपुर निवासी अजीत की 18 वर्षीय पुत्री ने घर में संदिग्ध अवस्था में फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर कोतवाली कछौना की प्रभारी निरीक्षक हंसमती ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। हंसमती ने लड़की को बचाने के लिए सीने पर पम्पिंग कर बचाने का प्रयास किया। उनके प्रयास से उसकी सांसे वापस आ गई। आनन-फानन में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर आला अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी बघौली भी आ गए। लड़की की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रिफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें