March 17, 2026 1:13 am

भूतपूर्व सैनिकों ने किया 1600 मीटर रेस का आयोजन

हरदोई।जिले के कोर्रिया ग्राउंड में आदर्श डिफेंस एकेडमी के बैनर तले 1600 मीटर रेस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नेशनल एक्स सर्विसमैन कोर्डिनेटर कम्युनिटी के जिला कोर्डिनेटर राहुल सिंह फौजी ने की।

सूबेदार सुशील सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रेस शुरू कराई।राहुल सिंह फौजी अपनी टीम के साथ हमेशा सेना में भर्ती देखने वाले लड़के व लड़कियों को समय-समय पर पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाकर उनको मोटिवेशन करते रहते हैं।एकेडमी संचालक सौरभ पाल के कुशल नेतृत्व में एकेडमी में शिक्षण प्राप्त कर हर भर्ती में लड़के और लड़कियां सेना में लगातार ज्वाइन हो रहे हैं।
प्रथम स्थान पर शैलेंद्र यादव, द्वितीय स्थान पर मिल्खा सिंह, तृतीय स्थान पर विकास वर्मा ,चतुर्थ स्थान पर सुमित यादव ,पंचम स्थान पर सचिन सिंह तथा छठे स्थान पर विनीत कुमार रहे। विजेताओं को फील्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 70 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर सुशील फौजी, केपी फौजी ,लव कुमार फौजी,सुशील दीक्षित फौजी,सर्वदमन फौजी, अवनेद्र फौजी,डॉ आर के सिंह, राजकुमार यूपीपी,अजय रामकिशोर राठौर,एवं एकेडमी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें