March 16, 2026 11:53 pm

क्रिएटिव ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में लेट्स अप्लाई मेहंदी (मेहंदी) प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

हरदोई।अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित की जा रहीं क्रिएटिव ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में ललेट्स अप्लाई मेहंदी (मेहंदी) प्रतियोगिता के जूनियर व सीनियर वर्ग का परिणाम घोषित कर दिया गया। इन ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगिताओं के साथ साथ प्रतिभागियों को कार्यशाला सा अनुभव देना है।
लेट्स अप्लाई मेहंदी (मेहंदी) प्रतियोगिता के परिणामों के विषय में जानकारी देते हुए आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि दोनों वर्गों में प्रतिभागियों के मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। फाइनल में उन्हें ब्राइडल मेहंदी लगाने का टास्क दिया गया था। जूनियर वर्ग में माही शर्मा को प्रथम व अनुश्री अस्थाना को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग में संस्कृति मिश्रा प्रथम, शीतल प्रजापति द्वितीय व शुभांगी द्विवेदी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। मानसी शुक्ला, समीरा सिद्दीकी व अविशि अवस्थी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णय इनरव्हील क्लब बदायूं की सीनियर मेम्बर साधना रस्तोगी ने किया।
प्रतियोगिताओं के आयोजन में अविनाश मिश्रा,लीला पाठक,अनुराधा मिश्रा, दीपक कपूर,अखिलेश गुप्ता,रवि किशोर गुप्ता, रज्जन सिंह,इला द्विवेदी, आयुषी अस्थाना,साक्षी वर्मा, निधि शुक्ला,अपूर्वा अवस्थी,चेतना शुक्ला, हरप्रीत कौर एडवोकेट, पलक शर्मा, स्मृति पांडेय, शोभना सिंह, शिवानी मिश्रा, नवल किशोर, अश्वनी गुप्ता आशु,अभय शाह व महेंद्र श्रीवास्तव का सहयोग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें