February 15, 2026 7:01 am

क्रिएटिव ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में स्टेज चैंप्स (एक्टिंग) प्रतियोगिता के जूनियर व सीनियर वर्ग के परिणाम घोषित 

हरदोई।अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित की जा रहीं क्रिएटिव ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में स्टेज चैंप्स (एक्टिंग) प्रतियोगिता के जूनियर व सीनियर वर्ग के परिणाम घोषित कर दिए गए। ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगिताओं के साथ साथ प्रतिभागियों को कार्यशाला सा अनुभव देना है।
स्टेज चैंप्स (एक्टिंग) प्रतियोगिता के परिणामों के विषय में जानकारी देते हुए आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि दोनों वर्गों में प्रतिभागियों के मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। फाइनल में निर्णायकों ने ‘मोनोलॉग सिचुएशन’ पर किए गए अभिनय से निर्णय दिया।  जूनियर वर्ग में दिल्ली की क्रिशा सहगल प्रथम, शाहजहांपुर के मानव गर्ग द्वितीय व सीतापुर की रीत मेहरोत्रा तृतीय रहीं। सांत्वना पुरस्कार हरदोई की आराध्या सिंह को मिला। सीनियर वर्ग में हरदोई के शशांक मिश्रा को प्रथम, चाहत कपूर को द्वितीय व नेहा वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार सिया सिंह को दिया गया। निर्णय मुम्बई से कास्टिंग डायरेक्टर विश्वास कुमार व दिल्ली से स्क्रिप्ट राइटर व डायरेक्टर आवेग त्यागी ने किया।
प्रतियोगिताओं के आयोजन में अविनाश मिश्रा, लीला पाठक, अनुराधा मिश्रा, दीपक कपूर, अखिलेश गुप्ता, रवि किशोर गुप्ता, रज्जन सिंह, इला द्विवेदी, आयुषी अस्थाना, साक्षी वर्मा, निधि शुक्ला, अपूर्वा अवस्थी, चेतना शुक्ला, हरप्रीत कौर एडवोकेट, पलक शर्मा, स्मृति पांडेय, शोभना सिंह, शिवानी मिश्रा, नवल किशोर, अश्वनी गुप्ता आशु, अभय शाह व महेंद्र श्रीवास्तव का सहयोग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें