March 16, 2026 8:17 am

जिले में 12 जुलाई से मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

खुशहाली का आधार,पुरुष जिम्मेदार”

“आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी”।

हरदोई।हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 11 जुलाई को विश्व जनसँख्या दिवस मनाया जायेगा।इस बार केंद्र सरकार द्वारा जारी विश्व जनसंख्या दिवस की थीम है- “आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी”। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सूर्यमणि त्रिपाठी ने दी है।

उन्होंने बताया ,किन्हीं अपरिहार्य कारणों से जिले में 11 जुलाई को कार्यक्रम का आयोजन न होकर 12 जुलाई को होगा।इस खास दिवस को मनाने के लिए शासन द्वारा निर्देश मिले हैं। जिले में 12 से 31 जुलाई तक विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जायेगा। पखवाड़े का शुभारम्भ 12 जुलाई को जिला महिला अस्पताल में आयोजित किया जायेगा।कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा द्वारा किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया- प्रदेश में “खुशहाली का आधार,पुरुष जिम्मेदार” थीम के साथ पखवाड़े का आयोजन किया जायेगा। जिला महिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर 12 जुलाई को कार्यक्रम का स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शुभारम्भ किया जायेगा, साथ ही परिवार नियोजन साधनों का स्टाल लगाकर इच्छुक दम्पतियों को निःशुल्क साधन वितरित किये जाएंगे।इसके अलावा आने वाले लोगों को छोटा परिवार सुखी परिवार का सन्देश देने के साथ ही परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के बारे में भी बताया जायेगा।
इस पखवाड़े के दौरान नियत सेवा दिवस के माध्यम से लोगों को महिला एवं पुरुष नसबंदी की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।महिला एवं पुरुष नसबंदी हेतु पूर्व पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।साथ ही आशा कार्यकर्ता द्वारा समुदाय को जनसँख्या नियोजन के बारे में जागरूक किया जायेगा।जागरूकता के साथ ही इच्छुक दम्पतियों को परिवार नियोजन के निःशुल्क साधन उपलब्ध कराने के साथ ही परामर्श भी दिया जायेगा।सभी गतिविधियों का आयोजन कोविड से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें