January 24, 2026 11:04 am

क्रिएटिव ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में लेट्स टेक सेल्फ़ी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

हरदोई।अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रहीं क्रिएटिव ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में लेट्स टेक सेल्फ़ी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
लेट्स टेक सेल्फ़ी प्रतियोगिता के परिणामों के विषय में जानकारी देते हुए आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करवा रहे संयोजकों के मध्य इस प्रतियोगिता का आयोजन 4 चरणों में किया गया था। फाइनल चरण में उन्हें स्कूल स्टूडेंट की यूनिफ़ॉर्म में सेल्फ़ी भेजने को कहा गया था। उसके आधार पर साक्षी वर्मा को प्रथम, आयुषी अस्थाना को द्वितीय व अभय शाह को तृतीय घोषित किया गया। शिवानी मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णय मिसेज इंडिया अर्थ डॉ पूजा त्रिपाठी पांडेय, मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2019 शिल्पी अवस्थी, सोशल एक्टिविस्ट लीला पाठक, इनरव्हील क्लब हरदोई की वरिष्ठ पदाधिकारी अनुराधा मिश्रा व फोटोग्राफी स्पेशलिस्ट दीपक कपूर ने किया।

प्रतियोगिताओं के आयोजन में अविनाश मिश्रा, अखिलेश गुप्ता, रवि किशोर गुप्ता, रज्जन सिंह, इला द्विवेदी, निधि शुक्ला, अपूर्वा अवस्थी, चेतना शुक्ला, हरप्रीत कौर एडवोकेट, पलक शर्मा, स्मृति पांडेय, शोभना सिंह, नवल किशोर, अश्वनी गुप्ता आशु व महेंद्र श्रीवास्तव का सहयोग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें