January 31, 2026 9:01 am

दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर इनकम टैक्स की रेड के खिलाफ जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

मीडिया पर आईटी के छापे के खिलाफ गरजी “आप”, बताया आपातकाल
दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर इनकम टैक्स की रेड के खिलाफ जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
हरदोई- दैनिक भास्कर और भारत समाचार के खिलाफ गुरुवार को इनकम टैक्स की रेड के खिलाफ शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामप्रसाद प्रेमी के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता गरजे और इसे आपातकाल बताया। गुरुवार को कार्रवाई के तुरंत बाद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान के बाद प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की थी।
जिलाध्यक्ष रामप्रसाद प्रेमी ने पार्टी के संयोजक, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का बयान सुनाकर मामले की गंभीरता का बोध कराया। बोले, पार्टी संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास है। उनका संदेश साफ है, जो भाजपा सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसे बख्शेंगे नहीं। ऐसी सोच बेहद खतरनाक है। सभी को इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। ये छापे तुरंत बंद किए जाएं और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। आम आदमी पार्टी इस कार्रवाई को सरकारी गुंडागर्दी करार देते हुए इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ चुकी है। इस प्रकरण में एक ट्वीट करके संजय सिंह ने कहा था कि भाजपा का अंत तय है “विनाश काले विपरीत बुद्धि।’ भारत समाचार के प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा मारा गया है। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर करारा प्रहार है। यूपी की जनता आदित्यनाथ और बीजेपी दोनों को सबक सिखाएगी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अपील के मुताबिक जिले के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोर-शोर से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के खिलाफ सत्ता की इस कार्रवाई का विरोध जताया है। हमने एक स्वर से इसे आपातकाल बताया है। प्रदर्शन के दौरान जिला सह प्रभारी महेंद्र कुमार वर्मा जिला महासचिव शुभम वर्मा प्रमोद सवायजपुर विधानसभा प्रभारी राजवर्धन सिंह राजू, सदर विधानसभा प्रभारी सुशील पांडे फौजी, गोपामऊ विधानसभा सदस्यता प्रभारी पी पी वर्मा, जिला सचिव दीपक श्रीवास्तव, सदर विधानसभा अध्यक्ष अतुल शुक्ला, हरीकिशोर, मोहम्मद, सद्दीक, नंदकिशोर, काशीराम ,पुरुषोत्तम, अबरार खान, पुनीत ,भास्कर ,हर्ष ,अमित अग्निहोत्री राम ,रितेश श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें