January 24, 2026 11:48 am

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना हरियावां का औचक निरीक्षण गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई

हरियावां हरदोई ।। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने रविवार की देर शाम डेढ घंटे के निरीक्षण के दौरान हवालात, मेस,आरक्षियो की बैरक,माल खाना व कार्यालय के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया है। शिकायती पत्रों का गहनता से अवलोकन किया।एसपी ने बताया कि थाना परिसर में गंदगी पाई गई है।जगह जगह पर पानी रुका हुआ है। पानी होने से मच्छर पनप रहे हैं थाने में तैनात जवानों के सेहत को हानि पहुंचा रहे हैं।साफ सफाई के निर्देश जारी किए हैं। कुछ वाहन माल मुकदमे इधर-उधर बिखरे हुए हैं। उनको भी चिट बंदी कर के किनारे रखने का निर्देश दिया है। अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया गया । थाना प्रभारी अरविन्द कुमार को निर्देशित कियाकि कोई भी छोटी से छोटी बात थानाध्यक्ष स्वयं या उप निरीक्षक स्तर का अधिकारी जाए। ताकि कोई छोटा मामला बड़े मामले में तब्दील ना हो जाए छोटे मारपीट के मसले कई बार जमीनी विवाद के रूप में हत्या का रूप ले लेते हैं ऐसी घटना न घटने पाए। इस मौके पर सी ओ शिवराम कुशवाहा प्रभारी थाना अरविन्द कुमार उप निरीक्षक जनार्दन सिंह ,अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट–अनिल बाजपेयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें