March 16, 2026 8:15 am

जिला कारागार परिसर में मलेरिया से रोकथाम हेतु एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गयाः-सूर्यमणि त्रिपाठी

हरदोई। मुख्य चिकित्साधिकारी सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया है कि वर्तमान में मच्छर जनित बीमारियों का संचरण कार्य चल रहा हैं जिससे मच्छर जनित बीमारियों के पनपने की आशंका बनी रहती है। इस सम्बन्ध में आज 11 अगस्त 2021 को जिला मलेरिया अधिकारी हरदोई की टीम द्वारा जिला कारागार परिसर में मलेरिया से रोकथाम हेतु एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 55 लोगो की मलेरिया सम्बन्धी जॉच की गयी। जॉच के उपरान्त एक मरीज मलेरिया से ग्रसित पाया गया। जिसका उपचार आरम्भ कर दिया गया है। साथ ही साथ फाइलेरिया अभियान के अन्तर्गत कारागार में बन्द 325 कैदियों को फाइलेरिया से बचाव हेतु डीईसी, आइबेन्डाजोल, आइवरमेक्टिन की दवा खिलाई गयी। मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु लार्वीसाइडल टेमीफॉस का छिड़काव जिला कारागार परिसर एवं आसपास की नालियों में कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें