January 13, 2026 1:36 pm

मल्लावां, मानसिक विक्षिप्त युवक ने खुरपे से बछिया पर किया वार गौवंश की मौत

मल्लावां हरदोई ।। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के मानसिक विक्षिप्त युवक ने गाय को काटकर मार डाला । क्षेत्र के ग्राम तेजीपुर पट्टी के अजय पुत्र पुतई उम्र 24 वर्ष ने गांव के किनारे आम के बाग में खुरपे से वार कर  गौवंश का गला काट दिया । जिसके बाद गोवंश की जगह पर ही मौत हो गई । घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की । जांच पड़ताल में पुलिस व प्रधान पति ने बताया कि उक्त युवक मानसिक विक्षिप्त है । कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें