March 16, 2026 10:29 pm

बच्चों,किशोरियों और महिलाओं में पोषण सुधार कार्यक्रमों के आयोजन बेसिक थीम पर होगें:-डीएम

राष्ट्रीय पोषण माह की सफलता शतप्रतिशत सुनिश्चित करेें:- अविनाश कुमार
हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अगवत कराया है कि महिला एवं बाल विकास भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद में 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2021 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जायेगा और पोषण अभियान के दौरान बच्चों, किशोरियों और महिलाओं में पोषण स्तर के सुधार हेतु कार्यक्रम चार बेसिक थीम पर आयोजित किये जायेगें।
उन्होने बताया कि पोषण माह के प्रथम सप्ताह सरकारी, आवासीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायत की अतिरिक्त भूमि पर पोषण वाटिका की स्थापना हेतु बाल विकास विकास एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा, द्वितीय सप्ताह बच्चों, किशोरी बालिकाओं तथा गर्भवती महिलाओं को केन्द्रित करतते हुए योगा एवं आयुष विभाग द्वारा योगा सत्र का आयोजन, तृतीय सप्ताह में पोषण सम्बन्धी प्रचार-प्रसार सामग्री एवं अनुपूरक पुष्टाहार आदि का वितरण तथा चौथे सप्ताह सभी समस्त ग्रामीण क्षेत्रों सैम/मैम बच्चों का चिन्हांकन अभियान चलाया जायेगा।
जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह पोषण अभियान के अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों का आयोजन समन्वय बनाकर करायें और राष्ट्रीय पोषण माह की सफलता शतप्रतिशत सुनिश्चित करेें तथा दैनिक होने वाले कार्यक्रमों को भारत सरकार की पोर्टल www.poshanabhiyaan.gov.in  पर अपलोड करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें