January 24, 2026 12:32 pm

युवक का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, मचा हड़कंप

हरपालपुर/हरदोई।अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया के मजरा बूचापुर गॉव में फसल की रखवाली करने गए एक युवक का संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकता शव मिला है। वहीं परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अरवल थाना क्षेत्र के बूचापुरवा मजरा दहेलिया गांव निवासी अरविंद 18 वर्ष पुत्र रामबाबू मंगलवार की शाम अपने खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने गया था।बुधवार की सुबह उसके खेत में ही खड़े गूलर के पेड़ में रस्सी से उसका शव लटकता मिला है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था।उसके पिता रामबाबू ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट की पुरानी रंजिश में अरविंद की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष अरवल राजपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की जाएगी। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश सिंह व क्षेत्राधिकारी हरपालपुर परशुराम सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की बारी की से जांच पड़ताल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें