पिहानी/हरदोई।अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम नई रोशनी का संचालक जनपद हरदोई के गोपामऊ में किया जा रहा है जिसमें 7 बैच में 175 महिलाएं भाग ले रही हैं।
25 महिलाओं का एक बैच है जिसमें टोटल 7 बैच का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सनी अंसारी ने महिलाओं को शिक्षा को लेकर जागरूक किया। शिक्षा का क्या महत्व है उसके बारे में विस्तार से चर्चा की शिक्षा और उसका महत्व शिक्षा सामान्य ज्ञान ,कौशल प्रदान करना या प्राप्त करने की तथा तर्क और न्याय की शक्ति को विकसित करने का कार्य प्रक्रिया है। शिक्षा किसी राष्ट्र के सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन के लिए अकेला एवं संविधानिक महत्वपूर्ण साधन है। इसीलिए शिक्षा के सभी स्तरों औपचारिक और अनौपचारिक शिक्षा दोनों पर विश्व में जेंडर समानता को शामिल करना महत्वपूर्ण है और नूर आलम ने महिलाओं को कोविड-19 महिलाओं को उनके हक हुकूक के बारे में समझाया।इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले में संस्था देवी सहाय सोमवती देवी सेवा संस्थान सुभाष नगर हरदोई के अध्यक्ष अजय कुमार अवस्थी, मोहम्मद शमीम अंसारी, नूर आलम, कपिल देव वर्मा, गुलाब जहां मौजूद रहे।















