January 20, 2026 11:21 am

छात्रा का सोशल मीडिया पर नग्न फोटो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज, आरोपी युवक की तलाश जारी

कछौना(हरदोई):नगर पंचायत कछौना पतसेनी के एक मोहल्ले की कक्षा 10 की छात्रा का नग्न फोटो इस्लाम नगर निवासी इशाक के पुत्र मुकीम ने छात्रा के नाम से फर्जी आईडी बना कर इंस्ट्राग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिया। छात्रा के पिता के अनुसार उसने कोतवाली में उक्त युवक के विरुद्ध तहरीर दी है। इससे पहले छात्रा के पिता ने इस्लाम नगर जाकर उलाहना दिया तो आरोपी अपने पिता के साथ उसके घर में आकर गाली गलौज के साथ उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

एक तरफ सरकार नारी सुरक्षा को लेकर अभियान चला रही है तो दूसरी तरफ समाज में फैले ऐसे अराजक तत्व नारी सम्मान को लेकर सरकार के मिशन शक्ति(नारी सुरक्षा) अभियान को मुँह चिढ़ा रहे हैं।

प्रभारी कोतवाली निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

ख़बर- पी.डी. गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें