January 13, 2026 12:32 pm

दावत में ना आने से नाराज़ दबंगों ने घर में घुस कर मारा

हरदोई।मंझिला थाना क्षेत्र के कुइयां गांव है,जहां सत्यपाल के घर दावत थी। सत्यपाल ने खाने के लिए सूरज बली व हरिओम पुत्र घनश्याम को आमंत्रण दिया था, लेकिन वह खाने नहीं गया।
इस बात से नाराज़ होकर सत्यपाल पुत्र मुंशी, जितेंद्र पुत्र सत्यपाल, प्रताप पुत्र मुंशी,अमित पुत्र रामप्रताप,नीरू पुत्र रामप्रताप इन सब लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए दरवाजे पर आकर सूरज बली व हरि ओम को लाठी-डंडों से मारा-पीटा व औरतों को गंदी गंदी गालियां देते रहे।शोरगुल और मारपीट की आवाज सुनते ही पड़ोस में रहने वाले अशोक सिंह पुत्र भैयन्नू सिंह और उनकी पत्नी  बचाने के लिए गए फिर सब लोग वहां से भाग गए और जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में सूरज बली का हाथ टूट गया तथा हरिओम का सर फट गया।यह मामला करीब रात 11:00 बजे का है। मझिला थाना प्रभारी ने बताया।कि मामले की जांच हो रही है जो भी जांच में दोषी पाए जाएंगे उन्हें सजा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें