March 15, 2026 7:50 pm

मिश्रिख लोक सभा क्षेत्र में 15, 16 व 17 सितम्बर को आयोजित होगें दिव्यांग पंजीकरण शिविर:-पाठक

हरदोई। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने अवगत कराया है कि समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एडिप योजना के अन्तर्गत सांसद मिश्रिख के लोक सभा क्षेत्र में दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाइकिल,व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र बैशाखी, एमआर किट,नेत्रहीन बच्चों के लिए किट एंव कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने हेतु तहसील सण्डीला ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 15 सितम्बर को, कछौना ग्रामीण व पतसेन शहरी क्षेत्र में 16 सितम्बर को तथा मल्लावां ग्रामीण, शहरी क्षेत्र व कुरसठ शहरी क्षेत्र में 17 सितम्बर 2021 को  प्रातः 11 बजे से सायं 05 बजे तक दिव्यांग शिविर का आयोजन कर दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया जायेगा।
श्री पाठक ने मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के दिव्यांगजनों से कहा है कि उक्त शिविरों में पहचान के लिए आधार व राशन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस आदि में से एक तथा 40 प्रतिशत जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ रू-15 हजार प्रति माह से कम का राजस्व विभाग, सांसद, विधायक या ग्राम प्रधान द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र व चार पासपोर्ट साइज फोटो ले जाकर सहायक उपकरणों के लिए अपना पंजीकरण करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें