January 29, 2026 2:02 pm

भारतीय किसान यूनियन ने भारत बंद व किसानो की विभिन्न मांगो को लेकर कछौना व गौसगंज में किया प्रदर्शन

कछौना/हरदोई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रभारी आर्यन सिंह के निर्देशानुसार,भारत बंद का आयोजन किया गया। उनकी मुख्य मांगे तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाये। मिनिमम समर्थन प्राइस (एम.एस.पी) कानून बनाया जाये।
गौशालाओं की मरम्मत कार्य कराकर आवारा पशुओं को बंद किया जाये।
खेतो में लगाये जा रहे आरी के तार का प्रयोग करने पर सजा का प्रावधान हटाया जाये।  श्रम कानून के तहत मदर्शो को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये। यह जुलूस कछौना कस्बे में किसान यूनियन कार्यालय से मुख्य चौराहे से होते हुए स्टेशन मार्ग पर ताला मार्केट तक प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (अ) की अध्यक्षता में किया गया। वही आजाद भारतीय किसान यूनियन क्षेत्रीय कार्यालय गौसगंज से लेकर गौसगंज चौराहा तक मोहम्मद अकील जिला सचिव ने गंगन भेदी नारों के साथ इस जुलूस की अगुवाई की। जय जवान, जय किसान, जो अधिकारी न्याई हैं, वही हमारा भाई हैं, जब तक दुखी किसान रहेगा धरती पर तूफान रहेगा, नहीं डरेंगे घुड़की से खींच लेंगे कुर्सी से, जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी हैं, गूंगे बहरो की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी, आदि गगन भेदी नारों के साथ पुलिस के घेरों के बीच जुलूस अपना कार्य करता रहा। दो घंटे गौसगंज चौराहा जाम करने के बाद पुनः सभी पदाधिकारी गण व किसान वापस आजाद भारतीय किसान यूनियन क्षेत्रीय कार्यालय गौसगँज में आकर समापन किया
        इस अवसर पर उमेश शुक्ला उर्फ पप्पू भारतीय किसान यूनियन (अ) प्रदेश उपाध्यक्ष व पदाधिकारी गण, किसान, गौसगंज से अतुल कुमार पटेल जिला अध्यक्ष आजाद भारतीय किसान यूनियन, पीएल गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष, कमल किशोर जिला मीडिया प्रभारी, महिला जिला अध्यक्ष विटोला तिवारी, युवा जिला अध्यक्ष राम श्री, ने की भारत बंद के आयोजन में नितिन कुमार, सर्वेश कुमारी, बबलू,राम देवी,अनीता, सोनम, आशू, इत्यादि पदाधिकारी व किसान गढ़ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें