January 13, 2026 11:55 am

जिला टीकाकरण प्रभारी ने कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित

हरदोई।भाजपा नेता व जिला टीकाकरण प्रभारी ने  में १००करोड़ डोज पूरी होने पर रेडक्रास में  कोरोना वॉरियर्स नर्सिंग स्टाफ में निशात बेसिक स्वाथ्य कर्मी,रत्नावली बेसिक स्वाथ्य कर्मी, प्रतीक्षा जीएनएम व चांदनी नर्सिंग स्टाफ को माला पहनाकर एवं पुष्प देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर राजेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश ने आज देश ने 100 करोड़ वैक्सीन का डोज़ पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प से सिद्धि’ की परिकल्पना को चरितार्थ कर दिखाया।  प्रधानमंत्री ने इस चुनौती को स्वीकार किया और स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर लक्ष्य निर्धारित किया और आज उस लक्ष्य को पूर्ण कर लिया। इस लक्ष्य को पूर्ण करने में हमारे देश के वैज्ञानिकों से लेकर कोरोना नर्सिंग स्टाफ तक का बहुमूल्य योगदान रहा। भारत जैसी बड़ी आबादी वाले देश के लिए सभी व्यक्तियों को वैक्सीन मिले इसके लिए भी प्रधानमंत्री ने सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीनेशन की व्यवस्था की, शुरुआत में फ्रंटलाइन वर्कर और मेडिकल स्टाफ के लिए निःशुल्क वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई।
इस मौके पर सम्मानित हुए शिक्षा मित्र अनिल शुक्ला व अर्पण,अब्दुल बारी,महेश महेंद्र दीक्षित, करुणा शंकर दिवेदी, अशोक सिंह लालू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें