December 15, 2025 10:33 am

आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति के अनावरण समारोह का पांच शिवालयों पर हुआ सजीव प्रसारण

आदि शंकराचार्य जी के विचार आज के समय में भी प्रासंगिक-माधवेंद्र रानू
हरदोई। प्रधानमंत्री जी द्वारा केदार नाथ धाम उत्तराखंड में आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति के अनावरण समारोह से सम्बन्धित कार्यक्रम का जनपद के यूपीपांच शिवालयों पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर नामित नोडल अधिकारियों द्वारा  प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम की लाईव स्ट्रीमिंग करायी गयी एवं श्रद्वालुओं के लिए सजीव प्रसारण की व्यवस्था कराई गयी।
जनपद के मल्लावां स्थित सुनासीर नाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आशीष सिंह आशू ने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों आदि के साथ प्रधानमंत्री जी द्वारा केदार नाथ धाम उत्तराखंड में आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति के अनावरण समारोह कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में भजन कीर्तन मंडलियों द्वारा मनमोहक भजन एवं भक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत किये जिसकी उपस्थित जनप्रतिनिधियों आदि ने सराहना की।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिलग्राम, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार,खण्ड विकास अधिकारी मल्लावां आदि उपस्थित रहे।
सकाहा मंदिर में मुख्य अतिथि के रूप में विधान सभा उपाध्यक्ष उप्र नितिन अग्रवाल ने पूजा अर्चना की।इसी प्रकार टेढ़श्वर मंदिर नर्मदा शाहाबाद में मुख्य अतिथि रजनी तिवारी ने, संकट मोचन पांडू कालीन मंदिर दिबियापुर में मुख्य अतिथि विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने की तथा कहा कि आदि शंकराचार्य जी के विचार आज के समय में भी प्रसंगिक है और उनका मार्ग दर्शन पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरणा देगा। शिव मंदिर हत्याहरण में मुख्य अतिथि रामपाल वर्मा ने उपस्थित होकर पूजा अर्चना की तथा कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों आदि के साथ प्रधानमंत्री जी द्वारा केदार नाथ धाम उत्तराखंड में आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति के अनावरण समारोह कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों ने साधु, संतों को सम्मानित भी किया तथा भजन कीर्तन मंडलियों द्वारा मनमोहक भजन एवं भक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत किये जिसकी उपस्थित जनप्रतिनिधियों आदि ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें