March 16, 2026 6:56 pm

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे 178 रोगियों का उपचार किया गयाः-जिलाधिकारी

हरदोई।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि बाढ का पानी उतरने के बाद बीमारियों के सम्भावित संक्रमण को देखते हुये सभी बाढ प्रभावित गॉवों मे विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। खण्ड विकास अधिकारियों को इस सम्बन्ध मे अपनी दैनिक आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4 चिकित्सकीय दल व 6 सचल चिकित्सकीय दल लगाये गये है। कुल 6 स्थापित बाढ़ चौकियों में 14 स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है, जिनके द्वारा आज 155 रोगियों का उपचार किया गया। कुल 25 लोगो को ओआरएस पैकेट वितरित किये गये, तथा 200 क्लोरीन की गोली वितरित की गयी । बाढ़ में किसी भी सहायता के लिए गांधी भवन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका टेलीफोन नम्बर 05852-234448, 234629 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें