March 17, 2026 1:12 am

कटियारी क्षेत्र में खाद के लिए मारामारी,उप जिलाधिकारी ने पहुंचकर बँटवाये टोकन

हरपालपुर/हरदोई।कटियारी क्षेत्र में डीएपी खाद को लेकर सरकारी केंद्रो पर किसानों में जबरदस्त मारामारी मची हुई है।ककरा पीसीएफ् गोदाम पर खाद के लिए किसान व महिलाएं सुबह पाँच बजे से ही लंबी लाइनों में आकर लग जाती हैं।
उप जिलाधिकारी सवायजपुर स्वाति शुक्ला ने ककरा पीसीएफ गोदाम पर गुरुवार को पहुंचकर डीएपी खाद की समस्या को लेकर एक घंटे तक गोदाम पर रुक कर किसानों को टोकन वितरण कराया। उप जिला अधिकारी स्वाति शुक्ला ने किसानों की खाद की समस्या को लेकर अब मैदान में उतर आए हैं उन्होंने किसानों से कहा कि वे खाद के लिए परेशान न हो। सभी को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।बेमौसम बरसात के चलते किसानों की पहले ही कमर टूट चुकी है।उन्हें डीएपी खाद के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक राघवन कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल पीसीएफ गोदाम पर तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें