March 15, 2026 10:43 pm

लोधी समाज की बैठक संपन्न

हरपालपुर/हरदोई।कस्बे के एक गेस्ट हाउस में लोधी समाज की बैठक संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेशमन्त्री  शंकरलाल लोधी ने संबोधित करते हुये लोधी समाज से अपील की कि एक बार फिर एक जुट होकर प्रदेश मे पुनः मुख्यमंत्री की कुर्सी पर योगी आदित्यनाथ को बिठाएं। उन्होंने कहा कि एकजुटता मे बड़ी शक्ति होती है।भाजपा सरकार को लोधी समाज का हमेशा सहयोग मिला है। हम कार्यकर्ताओं से पुनः एक बार भाजपा सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर गांव गांव जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएं।
भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने आए हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।इस मौके पर रिंकू राजपूत, जितेंद्र राजपूत,हरिशंकर राजपूत,सुनील राजपूत, रामतीर्थ,रामपाल राजपूत,उमाशंकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें