March 15, 2026 11:50 pm

जमीनी रंजिश के विवाद में हुई मारपीट में 4 घायल,रिपोर्ट दर्ज

हरपालपुर/हरदोई।थाना क्षेत्र के बांसी गांव में जमीनी रंजिश के विवाद में हुई मारपीट में लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर चाचा भतीजे व एक रिश्तेदार को घायल कर दिया।मामले में चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के बॉसी गांव निवासी योगेंद्र पाल सिंह46 पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे वह अपने भतीजे स्वयंवर सिंह 25 वर्ष पुत्र शीशपाल सिंह, व लोनार थाना क्षेत्र के सहिजना गांव निवासी रिश्तेदार संदीप सिंह 22 पुत्र रामलखन सिंह के साथ गावॅ में ही कबीर बाबा देवस्थान के पास खड़े थे।तभी जमीनी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों ने लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया  गया है। योगेंद्र पाल सिंह की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें