March 15, 2026 10:45 pm

प्रताड़ना का आरोप लगाने वाली शिक्षिका व आरोपी शिक्षकों में हुआ समझौता

शिक्षिका द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप पर समझौता
हरपालपुर/हरदोई।विकास खंड के एक विद्यालय में तैनात शिक्षिका द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर मानसिक प्रताड़ना व सहायक अध्यापक पर अश्लील कृत्य करने का आरोप लगाकर तालाब में कूदकर जान देने का प्रयास करने वाली शिक्षिका के मामले में 24 घंटे तक चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद अंततः दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।
मालूम हो कि गुरुवार को सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हरपालपुर ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने गुरुवार को प्रधानाध्यापक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व सहायक अध्यापक पर अश्लील कृत्य करने का आरोप लगाते हुए गांव के एक तालाब में कूदकर जान देने का प्रयास किया था। शिक्षिका ने इसके बाद हरपालपुर कोतवाली मैं दोनों शिक्षकों के विरुद्ध तहरीर दी थी।शिक्षा विभाग के अलावा पूरे क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बन गया। आनन फानन बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े कई शिक्षकों ने मिलकर शिक्षिका को समझा-बुझाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इस मामले में हरपालपुर कोतवाली प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में लिखित सुलह समझौता हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें