March 16, 2026 3:25 pm

गैस रिफिलिंग करते समय मारुती वैन में लगी आग

बिलग्राम हरदोई -: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुल्हाड़ा में मारुति वैन में गैस रिफिलिंग करते समय वैन में लगी आग बड़ा हादसा होते होते टला ।शुक्रवार की सुबह घरेलू गैस सिलिंडर से रिफिलिंग करते समय अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने वैन को अपनी चपेट में ले लिया, इससे वैन जल गई।

हादसे के दौरान तेज लपटें होने की वजह से लोग मौके पर पर पहुंच कर पानी डाल कर आग पर काबू पाया।बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला सुल्हाड़ा में मुख्य सड़क पर शुक्रवार को सुबह मोहल्ला मलकंठ निवासी अरविंद कुमार कटियार की वैन गैस रिफिलिंग हो रही थी, इसी बीच कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। वैन धूं-धूं कर जलने लगी।आग की तेज लपटें देख आसपास के लोग अपने घरों से पानी लाकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें